BREAKING

Uncategorised

आज छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना

रायपुर। मौसम केन्द्र रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 मई को छत्तीगढ़ के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के एक दो स्थानों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। रायपुर शहर के कुछ भाग में शाम या रात के समय गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा ओले गिरने की संभावना है। रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 39 सेल्सियस और न्यूतम तापमान 23 सेल्सिियस रहने की संभावना बताई गई है।                     

Related Posts