कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य था, लेकिन 20 ओवर में 7 विकेट पर महज 175 रन बना सकी. इस तरह लखनऊ सुपर जाएंट्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है…
लखनऊ (ए)। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 1 रन से हरा दिया है. वहीं, इस जीत के साथ लखनऊ सुपर जाएंट्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है. कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य था, लेकिन 20 ओवर में 7 विकेट पर महज 175 रन बना सकी. लखनऊ सुपर जाएंट्स के 176 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरूआत शानदार रही. कोलकाता नाइट राइडर्स के दोनों ओपनर जेसन रॉय और वेंकटेश अय्यर ने शानदार आगाज किया, लेकिन इसके बाद बाकी बल्लेबाजों ने निराश किया।
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ओपनर जेसन रॉय ने 28 गेंदों पर 45 रनों का योगदान दिया. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 1 छक्का लगाया. इसके अलावा रिंकू सिंह ने 33 गेंदों पर नाबाद 67 रन बनाए. रिंकू सिंह ने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़े। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के बाकी बल्लेबाज कोई खास योगदान नहीं दे सके. नतीजतन, कोलकाता नाइट राइडर्स लक्ष्य से पीछे रह गई।
लखनऊ सुपर जाएंट्स के गेंदबाजों की बात करें तो रवि बिश्नोई और यश ठाकुर को 2-2 कामयाबी मिली. जबकि लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान क्रुणाल पांड्या और कृष्णप्पा गौतम ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
लखनऊ ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 176 रन बोर्ड पर लगाए. टीम की ओर से निकोलस पूरन ने सबसे बड़ी 30 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली. उनकी इस पारी में 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. उन्हें इस पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाज़ा गया।
पूरन की इस पारी की बदौलत लखनऊ एक अच्छा स्कोर बनाने में सफल रही. प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद पूरन ने बताया कि कैसे वो पारी को अंत तक ले जाना चहाते थे. मैच के बाद पूरन ने कहा, “मुझे पता था कि मुझे पारी को जितना हो सके उतना आखीर तक ले जाना है. जब स्पिनर गेंदबाजी कर रहे थे, तो मुझे पता था कि वे मुझे खराब गेंद देंगे और यह एक छोटी पिच थी. मैं पूरे टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाज़ी की है और मुझे ऐसी परिस्थितियों में खेलने पर गर्व है. मुझमें भारी समय निवेश किया है और ये ऐसे तरीके हैं जिनसे मैं उन्हें चुका सकता हूं.”
कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने था 177 रनों का लक्ष्य लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य रखा था. पहले बल्लेबाजी करने लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 176 रन बनाए. लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा रन बनाए. निकोलस पूरन ने 30 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली. लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए ओपनर क्विंटन डीकॉक ने 27 गेंदों पर 28 रन बनाए. जबकि प्रेरक मांकड और आयुष बदोनी ने क्रमशः 26 और 25 रनों का योगदान दिया।
आईपीएल 2023 प्वाइंट्स टेबल
TEAMS M W L T NR NRR PTS GT 13 9 4 0 0 0.835 18 CSK 14 8 5 0 1 0.652 17 LSG 14 8 5 0 1 0.284 17 RCB 13 7 6 0 0 0.180 14 RR 14 7 7 0 0 0.148 14 MI 13 7 6 0 0 -0.128 14 KKR 14 6 8 0 0 -0.239 10 PBKS 14 6 8 0 0 -0.304 12 DC 14 5 9 0 0 -0.808 10 SRH 13 4 9 0 0 -0.558 8









