BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

3 हिस्सों में इंग्लैंड जाएंगे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी, जानिए बीसीसीआई ने क्यो लिया ये फैसला?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के लिए कब रवाना होगी, इस पर लगातार कयास लग रहे थे, लेकिन अब बड़ी खबर सामने आ रही है…

नईदिल्ली (ए)। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती होगी. दोनों टीमें ओवल के मैदान पर आमने-सामने होंगी. वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 7 जून से खेला जाएगा. फिलहाल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के ज्यादातर खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं, लेकिन रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के लिए कब रवाना होगी, इस पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

क्रिकबज के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम 3 बैच में इंग्लैंड रवाना होगी. भारतीय खिलाड़ियों का पहला बैच 23 मई के दिन इंग्लैंड जाएगा. जबकि टीम इंडिया के खिलाड़ियों का दूसरा दल प्लेऑफ के दो मुकाबले खेले जाने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए इंग्लैंड रवाना होगी. क्रिकबज की रिपोर्ट मानें तो भारतीय खिलाड़ियों का तीसरा और आखिरी बैच 30 मई के दिन इंग्लैंड के लिए रवाना होगी. इस तरह भारतीय खिलाड़ी कुल 3 बैचों में इंग्लैंड जाएंगे।

बीसीसीआई ने यह फैसला क्यों लिया है? ऐसा माना जा रहा है आईपीएल के कारण बीसीसीआई ने यह फैसला लिया है. दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए इंग्लैंड जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों के तीसरे बैच में ऐसे खिलाड़ी होंगे, जिसकी टीम आईपीएल फाइनल खेलेगी।

गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला 7 जून से इंग्लैंड के ओवल में खेला जाएगा. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया की नजर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खिताब जीतने पर होगी. हालांकि, भारतीय टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल तक पहुंची हैं, लेकिन पिछली बार टीम इंडिया को खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

Related Posts