GPM पुलिस की सतर्कता और मज़बूत सूचना तंत्र के चलते चोरी गई मोटरसाइकिल ३६ घंटे के भीतर बरामद
१ माह के भीतर दूसरी वाहन चोरी, दोनो सुलझायी, माल मशरूका बरामद,02 आदतन चोर गिरफ्तार
दिनांक 8/5/2020 को प्रार्थी कुशल राठौर निवासी सधवानी का थाना गौरेला उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र से रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह 7/5/2020 को अपनी मोटरसाइकिल ड्रीम योगा सी जी 10 ऐ जे 7639 कीमती 45000 को लेकर सब्जी खरीदने मंगलीबाजार आया था। जो मोसायकल को रोड किनारे खड़ा कर सब्जी ले रहा था कि सब्जी लेकर वापस आकर देखा इसकी मोसायकल वहां पर नही थी कोई चोर चोरी कर ले गया।
रिपोर्ट पर से थाना गौरेला में अपराध क्रमांक 46/20 धारा 379 ipc कायम कर विवेचना पतासाजी में लिया गया।
आज दिनांक 9/5/2020 को थाना प्रभारी गौरेला को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की नवीन उर्फ छोटू राठौर एवं वेद प्रकाश राठौर निवासी पुरानी बस्ती पेंड्रा जो कि पहले भी मोसायकल चोरी में चालान हुए है घटना दिनांक को भी मंगलीबाजार में देखे गए है।
इस सूचना को थाना प्रभारी गौरेला के द्वारा पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार को दी गई। जो टीम गठित कर तुरंत कार्यवाही हेतु निर्देश दिए।
आरोपीगणों को पेंड्रा से दस्तयाब किया जाकर पूछताछ किया गया, जो चोरी करना कबूल किये जो कि नवीन उर्फ छोटू राठौर एवं वेद प्रकाश राठौर निवासी पुरानी बस्ती पेंड्रा से मोसायकल कीमती 45000 को बरामद किया जाकर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
गौरतलब है कि आरोपी नवीन उर्फ छोटू राठौर पुरानी बस्ती पेंड्रा को 13/4/2020 को पेंड्रा के अपराध क्रमांक 10/20 धारा 379 ipc में चोरी गई मोसायकल बरामद कर जेल भेजा गया था। जो कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूट कर आया था।






