दुर्ग। श्री मनोकामना सिद्ध गजकेसरी शनि शक्तिधाम स्टेशन रोड़ दुर्ग में शनि जयंती महोत्सव 19 मई को बड़े धूमधाम और हर्सोल्लास से मनाई जाएगी। प्रातः 4 बजे पंच नदियों के जल सहित,गंगा जल,गुलाब जल,पंचोपचार षोड्षोपचार पूजन और फिर विशुद्ध सरसों के तेल द्वारा लगातार शुक्ल यजुर्वेदीय वैदिक मंत्रों से तेलाभिषक किया जाएगा।
प्रातः 5.00 बजे सर्वबाधा निवारक नवग्रह-शनि शांति महायज्ञ,सुबह 11 बजकर 36 मिनट पर महाप्रभु को 101 किलो लड्डुओं का महाभोग लगाया जाएगा संध्या सात बजे 108 द्विपो से महाआरती के साथ ही एक दिवसीय महोत्सव की पूर्णाहूति होगी दिनभर 5 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा 23 हजार 500 मंत्रों से शनि जाप का अनुष्ठान भी होगा।
वही शाम 4 बजे से 5,100 किलो की महाप्रसादी विशाल भंडारा,महाप्रसादी में आप सहयोग कर अपना सहयोग अविस्मरणीय बनाए,महाप्रभु का आकर्षक श्रृंगार और नयनाभिराम दर्शन का लाभ जरूर ले… भगवान शनि देव महाप्रभु आपकी मनोकामना पूर्ण करे…. श्री मनोकामना सिद्ध गजकेसरी शनि शक्ति धाम स्टेशन रोड दुर्ग छत्तीसगढ़









