BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

सिद्धारमैया हो सकते है कर्नाटक के सीएम, डीके शिवकुमार को बनाया जाएगा डिप्टी सीएम, कल ले सकते हैं शपथ

कांग्रेस ने कर्नाटक के सीएम का नाम फाइनल कर दिया है. पार्टी ने एक बार फिर सिद्धारमैया के ऊपर भरोसा जताया है…

बेंगलुरु (ए)। चार दिनों के मंथन के बाद कांग्रेस ने कर्नाटक के सीएम का नाम फाइनल कर दिया. पार्टी ने एक बार फिर सिद्धारमैया के ऊपर भरोसा जताया है. उनके नाम पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुहर लगा दी है. कर्नाटक सीएम की रेस में सिद्धारमैया अपने प्रतिद्वंद्वी डीके शिवकुमार पर भारी पड़े. वह कल शपथ ले सकते हैं. वहीं, डीके शिवकुमार के सरकार में शामिल होने पर सस्पेंस बना हुआ है।

कर्नाटक के सीएम पद के लिए कांग्रेस आलाकमान ने नाम चुन लिया है। सिद्धारमैया के नाम पर कांग्रेस हाईकमान ने मुहर लगा दी है। वह एक बार फिर कर्नाटक का नेतृत्व करेंगे। गौरतलब है कि सिद्धारमैया पहले भी कर्नाटक के सीएम रह चुके हैं। ये खबर सूत्रों के हवाले से सामने आई है। सिद्धारमैया, राहुल गांधी से मिलने जनपथ पहुंचे हैं। इस मीटिंग के बाद इस बात का आधिकारिक ऐलान हो सकता है। 

सीएम पद की रेस में आगे चल रहे डीके शिवकुमार को भी कांग्रेस हाईकमान ने ये मैसेज दे दिया है कि सिद्धारमैया ही कर्नाटक के सीएम होंगे। डीके शिवकुमार भी इस बात से सहमत हैं। 

डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा और उन्हें ऊर्जा और सिंचाई विभाग भी दिया जाएगा। वह कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी बने रहेंगे। दोपहर एक बजे जनपथ पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस हो सकती है। जिसमें आधिकारिक तौर पर ये ऐलान हो सकता है। 

Related Posts