भिलाई। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सी.बी.एस.ई. सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा परिणाम 2023 आज दिनांक 12.05.2023 को घोषित हुआ। जिसमें शारदा विद्यालय रिसाली ने हमेशा की तरह कम व्यय सर्वोत्त्म शिक्षा के माध्यम से उत्कृष्ट परीक्षाफल देकर पालकों का विश्वास बनाए रखा। 2022 – 23 में इस विद्यालय की कक्षा बारहवीं से कुल 125 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। शाला का बारहवीं का परीक्षा परिणाम 82.4% रहा।
कक्षा बारहवीं से पीयूष मिश्रा 95.4% ( अंग्रेजी 95, अर्थशास्त्र 98. पी.ई 95, बिजनेस स्टडीस 94, एकाउन्टस 95) प्राप्त कर शाला में प्रथम स्थान पर रहे। इसी के साथ भारती देवहरी 92.6% ( विज्ञान संकाय ) द्वितीय स्थान तथा योगिता देवांगन 92.4% ( वाणिज्य संकाय ) तृतीय स्थान पर रहीं। अंग्रेजी में 96, पी.ई. में 98 भौतिक में 95 गणित में 72, हिन्दी में 90, रसायन में 95, जीव विज्ञान में 91, अर्थशास्त्र में 98 एकाउन्टस में 95, बिजनेस स्टडी में 94 एवं कम्प्यूटर सांइस में 94 सर्वोत्तम अंक रहे।
उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने प्राचार्या एवं संबंधित शिक्षकों को बधाई दी एवं अपने विद्यार्थियों और उनके पालकों की सराहना करते हुए उनको अपने पाल्य की उच्च शिक्षा के लिये सहयोग देने की अपील भी की। विद्यालय उत्तम से अतिउत्तम परीक्षाफल की ओर अग्रसर रहने का प्रयत्न करता है।
विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए चेयरमैन स्कूल मैनेजिंग कमेटी विपिन ओझा, शारदा विद्यालय, रिसाली से मैनेजर ममता ओझा, विद्यालय प्राचार्या सुतापा सरकार, हेडमिस्ट्रेस पुष्पा सिंह, सीनियर मिस्ट्रेस रेन्जिनी एम. आर.
गतिविधि प्रभारी पूजा बब्बर, प्रतीक ओझा, वनिता ओझा ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।
शिक्षक शिक्षिकाओं में निशा गुप्ता, अनुपमा सिंह, मीना शर्मा, डॉली रूना दास, अवनि चौरसिया, चारूश्री शर्मा, वीनीता सिंह, निकिता वामनकर मुक्ता साह, पी. विनी प्रीति सिंह एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी सामूहिक रूप से सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई दी।









