4500 से अधिक वाहन चालको को समझाईस दी गई एवं माल वाहक में सवारी बैठाकर परिवहन करने वाले कुल-12 वाहनों को जप्त किया गया…
भिलाई। दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण जैसे- बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालन, बिना सीट बेल्ट, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, नाबालिक द्वारा वाहन चालन एवं नशे में वाहन चालन पर सख्ती करते हुए बुधवार को अंजोरा क्षेत्र में स्वयं उपस्थित होकर वाहन चालको को समझाईस देते हुए भविष्य में सदैव यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाया गया।
साथ ही सड़क दुर्घटना के समय दो पहिया वाहन में हेलमेट एवं चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट किस प्रकार हमारी सुरक्षा करता है इसकी उपयोगिता बताया गया।
समस्त राजपत्रित अधिकारी थाना प्रभारी एवं यातायात के समस्त अधिकारी/कर्मचारी के द्वारा जिले के प्रमुख 11 प्रवेश स्थान कुम्हारी टोल प्लाजा, अम्लेश्वर थाना के सामने, पाटन तर्रा नाका, जामगांव आर के सामने, मचांदुर चौकी, गाडाडीह नाका, अण्डा थाने के सामने, अंजोरा चौकी के सामने, नगपुरा चौकी, बोरी तिराहा, धमधा पुलिया, नंदनी बेरला रोड चेकिंग पाईट पर कुल-4985 वाहन चालकों को चेक किया गया।
साथ ही सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों को बताते हुए हेलमेट तथा सीट बेल्ट की उपयोगिता बताया गया एवं भविष्य में सदैव यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ पत्र भराया गया। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा एवं समझाईस के साथ कार्यवाही की जावेगी।









