BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

किसान हितैषी निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लड्डुओं से तौला गया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपश बघेल को किसान हितैषी निर्णय लेने एवं प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी के निर्णय की वजह से तिरंगे के रंग के लड्डुओं से तौला गया। उनका स्वागत हसदा सहकारी समिति अध्यक्ष विनोद परगनिहा, गोड़गिरी सहकारी समिति के अध्यक्ष आशीष परगनिहा एवं अन्य सदस्यों ने किया।

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ डडसेना सिन्हा कलार समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ डडसेना सिन्हा कलार समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने 21 मई को राजनांदगांव जिले में आयेाजित होने वाले समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ डडसेना सिन्हा कलार समाज के प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा सहित प्रमिला सिन्हा, मोहन सिन्हा, योगेश्वर सिन्हा, दिनेश सिन्हा, उमाशंकर सिन्हा, पुनीत सिन्हा व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री से प्रदेश सनाढ़्य कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के नेतृत्व में प्रदेश सनाढ़्य कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने 13 मई को बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चकरभांठा कैम्प-नगर पंचायत बोदरी में आयेाजित होने वाले समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री संतोष कौशिक, परमेश्वर कौशिक तथा श्रीमती गीतांजलि कौशिक उपस्थित रहे।

Related Posts