BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

ये थी दुनिया की सबसे महंगी फाइट जिसका टिकट बिक था एक मिटन में… जीतने वाले तो मिले 1800 करोड़ और हारने वाले को 1000 करोड़ से ज्यादा

इस फाइट को लेकर क्रेज कितना ज्यादा था इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जिस स्टेडियम में यह मैच होना था उस स्टेडियम की सभी सीटों के लिए टिकट मात्र 1 मिनट के भीतर बिक गए थे…

नईदिल्ली (ए)। आपने अपनी जिंदगी में एक से बढ़कर एक खतरनाक फाइट देखी होंगी. अगर बॉक्सिंग की बात करें तो उसमें मोहम्मद अली और माइक टायसन जैसे खिलाड़ियों की फाइट देखने में जो मजा आता है वह और कहीं नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी बॉक्सिंग के खेल में एक बार दुनिया की सबसे महंगी फाइट लड़ी गई थी. इस फाइट में जीतने वाले को 1800 करोड़ रुपए और हारने वाले को 1000 करोड़ रुपए मिले थे।

इतना पैसा तो विश्व कप जीतने के बाद क्रिकेटरों को भी नहीं मिलता है जबकि भारत में क्रिकेट सबसे ज्यादा लोकप्रिय है. हालांकि, बॉक्सिंग भले ही भारत में इतना ज्यादा लोकप्रिय ना हो, लेकिन दुनियाभर में इसे चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है. तो चलिए आपको बताते हैं कब लड़ी गई थी और किसके बीच लड़ी गई थी दुनिया की सबसे महंगी फाइट।

ऊपर हमने आपको बताया कि अगर आप बॉक्सिंग देखने के शौकीन हैं तो माइक टायसन और मोहम्मद अली जैसे बॉक्सर्स को देखने के बाद आप रोमांच से भर जाते हैं. हालांकि, दुनिया की सबसे महंगी फाइट इनके बीच नहीं बल्कि फ्लोएड मेवैदर और Manny Pacquiao के बीच साल 2015 में लड़ी गई थी. पूरी दुनिया के लोगों के बीच या फाइट चर्चा का विषय थी क्योंकि इस फाइट के लिए आयोजकों ने अरबों रुपए खर्च किए थे. वहीं सटोरियों ने भी इस पर जमकर पैसा लगाया था।

इस फाइट को लेकर क्रेज कितना ज्यादा था इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जिस स्टेडियम में यह मैच होना था उस स्टेडियम की सभी सीटों के लिए टिकट मात्र 1 मिनट के भीतर बिक गए थे. लोगों ने इस फाइट को देखने के लिए हजारों डॉलर खर्च किए थे. सबसे खास बात कि यह रोमांच से भरी लड़ाई 16800 दर्शकों की क्षमता वाले एमजीएम ग्रैंड स्टेडियम में हुई थी. हालांकि, आम दर्शकों के लिए आयोजकों की तरफ से महज 500 टिकट की जारी किए गए थे, जिनकी कीमत 1500 डॉलर से लेकर 7500 डॉलर तक थी।

कई मुकाबलों के बाद इस ऐतिहासिक मैच का फाइनल राउंड 2 मई 2015 को खेला गया. Mayweather और Pacquiao रिंग में उतरते ही एक दूसरे पर टूट पड़े. दोनों के बीच भीषण संग्राम हुआ. इस फाइट को देखने वाले दर्शकों का मुंह हर एक पंच के बाद खुला का खुला रह जाता. कई बार तो ऐसा हुआ कि लड़ाई उस मोड़ पर पहुंच गई जहां पूरे स्टेडियम में सन्नाटा छा गया. 12 राउंड तक चली फाइट के अंत में जजों के पैनल ने फैसला किया कि फ्लोएड मेवैदर को इस मैच का विजेता घोषित किया जाएगा. सबसे बड़ी बात कि महज़ 1 घंटे की इस फाइट में विजेता के साथ-साथ हारने वाला भी अरबपति बन गया था।

Related Posts