बैंक निफ्टी की गिरावट के चलते भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज जोरदार गिरावट पर हुई है और एचडीएफसी शेयरों में जबरदस्त गिरावट दिखी है. हालांकि बाजार खुलने के बाद बैंक शेयर चढ़े हैं…
मुंबई (ए)। घरेलू शेयर बाजार की आज शुरुआत जोरदार गिरावट के साथ हुई है और सेंसेक्स करीब 600 अंकों की भारी गिरावट पर ओपन हुआ है. इसमें करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार खुला है. एनएसई का निफ्टी भी करीब 150 अंक टूटकर ओपन हुआ है. आज की भारी गिरावट के पीछे मुख्य हाथ एचडीएफसी ट्विन का हाथ है और ये 5 फीसदी लुढ़ककर खुले हैं।
बाजार की ओपनिंग के समय एचडीएफसी बैंक 5.14 फीसदी और एचडीएफसी 5 फीसदी की जोरदार गिरावट के साथ खुला है और इसकी गिरावट ने बाजार को भी नीचे खींचने का काम किया है।
भारतीय शेयर बाजार की आज जबरदस्त गिरावट पर शुरुआत हुई है. बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 586.15 अंक यानी 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ 61,163.10 पर खुला है. इसके अलावा एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 138.50 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 18,117.30 पर कारोबार चल रहा है।
सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा है और 16 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं. इसके अलावा निफ्टी के 50 में से 23 शेयर बढ़त पर हैं और 26 शेयरों में गिरावट है. एक शेयर बिना बदलाव के साथ कारोबार कर रहा है।
आज ऑटो, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयरों में अच्छी तेजी देखी जा रही है. वहीं गिरने वाले इंडेक्स में बैंक निफ्टी 0.72 फीसदी और फाइनेंशियल सर्विसेज 1.31 फीसदी टूटे हैं. आईटी, मीडिया, मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक और हेल्थकेयर शेयरों मे जोरदार गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।
आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, नेस्ले, एसबीआई, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल, मारुति, कोटक बैंक, पावरग्रिड, एमएंडएम, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, टाइटन, टीसीएस के शेयरों में तेजी देखी जा रही है।
सेंसेक्स के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी हैं. इनके बाद टाटा स्टील, एशिययन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, विप्रो, बजाज फिनसर्व और सन फार्मा के शेयरों में गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार हो रहा है।
आज मार्केट प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स में 400 अंकों से ज्यादा और निफ्टी में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही थी. बीएसई का सेंसेक्स 412.51 अंक यानी 0.67 फीसदी की गिरावट के बाद 61336.74 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. एनएसई का निफ्टी 101.55 अंक यानी 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 18154.25 के लेवल पर बना हुआ था।
आज सुबह कारोबार की ओपनिंग से पहले एसजीएक्स निफ्टी 59 अंक यानी 0.32 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 18226 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।









