BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पुष्पा यादव जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष हुई निर्वाचित, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की सौजन्य मुलाकात

दुर्ग। जिला पंचायत में पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष पद के लिए गुरूवार को चुनाव संपन्न हुआ। पुष्पा भुनेश्वर यादव और हर्षा लोकमणी चंद्राकर अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की। चुनाव में 11 जिला पंचायत सदस्य ने अपना मत डाला जिनमें पुष्पा यादव को 7 वोट मिले और हर्षा चंद्राकर को 4 वोट प्राप्त हुए। पीठासीन अधिकारी द्वारा पुष्पा भुवनेश्वर यादव के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित की गई। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, अपर कलेक्टर पदमनी भोई, प्रवीण वर्मा, अभय सिंह, गिरीश देवांगन, राजेंद्र साहू, निर्मल कोसरे, अमन सिंह उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री से जिला पंचायत दुर्ग की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में जिला पंचायत दुर्ग की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुष्पा भुनेश्वर यादव ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, भिलाई चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे और केश-शिल्प कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नन्द कुमार सेन मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पुष्पा भुनेश्वर यादव को दुर्ग जिला पंचायत के अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू, जिला पंचायत दुर्ग के सदस्यगण शमशीर कुरैशी, आकाश कुर्रे, योगिता चंद्राकर, दुर्गा कमलेश नेताम, मोरध्वज साहू के अलावा जनपद पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़ मौजूद थी।

Related Posts