BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

प्रभारी एसपी राजेश अग्रवाल और एएसपी अनिल सोनी ने बोरे बासी का लिया आनंद

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर किया गया बोरे बासी त्यौहार…जिले के सभी थाना एवं चौकी में पुलिसकर्मियों ने खाई बासी…

जांजगीर चांपा। आज पूरे देश मे अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया जा रहा है. वहीं छत्तीसगढ़ में बोरे बासी तिहार के तौर पर मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के बोरे बासी को देश के साथ विदेशी लोग भी बड़े चाव से खा रहे हैं।

दरअसल बोरे बासी छत्तीसगढ़ की संस्कृति और आहार का अभिन्न हिस्सा रहा है. यहां के मजदूर और किसान गर्मी के दिनों में बोरे बासी खाकर ही काम पर निकलते थे. पिछले साल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमवीरों के सम्मान में 1 मई श्रमिक दिवस को बोरे बासी तिहार के रूप में मनाने की अपील की है।

जिनके मंशा अनुरूप श्रमिकों के सम्मान में जिला जांजगीर चाम्पा के सभी थाना एवं चौकियों में बोरे बासी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें राजेश अग्रवाल, प्रभारी पुलिस अधीक्षक, अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सविता दास उप पुलिस अधीक्षक अजाक, यदु मणि सिदार, अनु.अधि. पुलिस चाम्पा एवं जिले के सभी थाना एवं चौकी के पुलिसकर्मियों द्वारा बोरे बासी ग्रहण किया।

Related Posts