रायपुर। आज रायपुर में भाजपा के दिग्गज नेता रहे नंद कुमार साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए। श्री साय के कांग्रेस में शामिल होने पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जानकारी दी।
उन्होंने लिखा- जुड़ा हाथ से हाथ, मिला आपका साथ. रोसे के साथ जारी है, आदिवासी हित की बात स्वागत एवं अभिनंदन डॉ नंद कुमार साय जी. #हाथ_से_हाथ_जोड़ो…जारी है…
ज्ञात हो कि कल ही डॉक्टर नंद कुमार साय ने अपना इस्तीफा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव को भेजा था जिसमे उन्होंने प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।









