आज 1 मई को एलपीजी सिलेंडर के दाम में बड़ी कमी आई है. देश की राजधानी समेत पटना, कानपुर, मुंबई, चेन्नई और अन्य शहरों में दाम में बदलाव हो चुका है…
नईदिल्ली (ए)। मजदूर दिवस यानी आज 1 मई से एलपीजी सिलेंडर के प्राइस कम हो गए हैं. दिल्ली से लेकर बिहार और यूपी समेत कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर के दाम कम हुए हैं. नए रेट गैस कंपनियों की ओर से अपने वेबसाइट पर अपडेट कर दिए गए हैं. कानपुर, पटना, रांची और चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर के दाम 171.50 रुपये सस्ता हो चुका है. ये कमी कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में हुई है।
आज दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 1856.50 रुपये है. मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1808.50 रुपये, कोलकाता में ये कीमत 1960.50 रुपये और चेन्नई में ये कीमत 2021.50 रुपये हो चुका है. दूसरी ओर 14.2 किलो रसोई गैस वाले सिलेंडर के दाम पर कोई बदलाव नहीं हुआ है।
1 अप्रैल को भी घटाए गए थे दाम पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडरों के दाम में बदलाव करती हैं. हाल ही में नए वित्त वर्ष की शुरुआत यानी 1 अप्रैल को भी कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम 92 रुपए घटाए थे. इसके बाद दिल्ली में सिलेंडर के दाम 2028 रुपए, कोलकाता में 2132 रुपए, मुंबई में 1980 रुपए और चेन्नई में 2192. 50 रुपए हो गए थे।
हालांकि, उससे एक महीने पहले 1 मार्च को कपंनियों ने एक झटके में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 350 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी की थी. बता दें कि अप्रैल में भी, जब कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए गए थे उस वक्त भी घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था।









