BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर रायपुर में श्रमिक सम्मेलन में होंगे शामिल, कांकेर में कर्मा महोत्सव में लेंगे हिस्सा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 1 मई को राजधानी रायपुर में श्रमिक सम्मेलन और कांकेर में आयोजित कर्मा महोत्सव में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 12 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर आयोजित ‘श्रमिक सम्मेलन‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री इसके पश्चात् दोपहर 2.10 बजे रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा कांकेर के लिए रवाना होंगे और वहां 2.55 बजे मेला भाठा मैदान में साहू समाज द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.05 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल मुंगेली में कवि सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीती रात मुंगेली के स्टेडियम में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास ने दीप प्रज्ज्वलित कर कवि सम्मेलन का शुभांरभ किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुंगेली कला और संस्कृति की भूमि है। उन्होंने माता कौशल्या की धरती छत्तीसगढ़ में पधारे कवि डॉ. कुमार विश्वास, डॉ. सुरेन्द्र दुबे, सुदीप भोला, कवित्री योगिता चौहान सहित अन्य कविगणों का प्रदेश की जनता की ओर से स्वागत किया और उनके सम्मान में उपस्थित जन समूह से करतल ध्वनि की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रोतागण कविगणों की रचनाओं को सुनकर कार्यक्रम का आनंद उठाएंगे। झमाझम बारिश के बीच कवि डॉ. कुमार विश्वास ने कविता पाठकर शमां बांधा।

Related Posts