BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

कुपोषण से निपटने में इडिबल ऑयल फोर्टिफिकेशन की हो सकती है महती भूमिका, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा कार्यशाला का किया गया आयोजन

रायपुर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा खाद्य तेलों के फोर्टिफिकेशन के संबंध में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में तेल खाद्य कारोबारियों को खाद्य तेल के फोर्टिफिकेशन की प्रक्रिया एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी वीडियो एवं स्लाइड्स के माध्यम से दी गई।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा इस कार्यशाला का आयोजन कर्नाटक हेल्थ प्रमोशन इस्ट-ग्लोबल अलायन्स फार इंप्रूव्हड न्यूट्रीशन के सहयोग से रायपुर के एक निजी होटल में किया गया। कार्यशाला में खाद्य तेलों के वृद्धि के संबंध में विशेषज्ञों ने चर्चा की।

विशेषज्ञों ने विस्तार से इसके तकनीकी पक्षों की जानकारी दी। साथ ही यह बताया कि इडिबल ऑयल फोर्टिफिकेशन होने से किस तरह से कुपोषण की समस्या से लड़ने में मदद मिल पाएगी।

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने खाद्य तेल उद्योग में पैकेजिंग एवं लैबलिंग से संबंधित गाईडलाईन आदि के संबंध में विस्तार से बात की। इस संबंध में विशेषज्ञों ने बताया कि किस तरह से इस विषय के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार को सुपोषण अभियान में मदद मिल पाएगी।

कार्यशाला को सुभाष मोघे, रूचि शरीन, श्रीराज मनमपदी ने सम्बोधित किया। इस मौके पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नियंत्रक के.डी. कुंजाम ने इस संबंध मंे खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा किए जा रहे कार्याें की जानकारी दी गई।

Related Posts