भिलाई 3। निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी ने निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-31, देवबलोदा शिव मंदिर वार्ड में बांधा तालाब के चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया । इस दौरान निर्माण कार्य जी जानकारी से निगम आयुक्त को वार्ड प्रभारी उप अभियंता मुकेश रात्रे ने अवगत कराया।
देवबलोदा के बांधा तालाब सौंदर्यीकरणकार्य की लागत 1.57 लाख रुपये है। जिससे तालाब के चारो तरफ पेवर ब्लाक लगाया जा रहा साथ ही शेड निर्माण भी किया जा रहा है।
गौरतलब है कि जल संचय और जल बचाव के प्रति संवेदनशीलता रखने के निर्देश निगम महापौर निर्मल कोसरे एवं निगम आयुक्त के द्वारा अधिकारियों की प्रदान किये जा चुके है। जिसके फलस्वरूप निगम क्षेत्र के सभी प्रमुख तालाबों का गहरीकरण, सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है।









