भिलाई। पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्ल्व के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव सर और सीएसपी भिलाईनगर निखिल रखेचा के निर्देशन में थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहें रूबरू कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 24/05/23 को संवेदनशील क्षेत्र कृष्णा नगर सुपेला में मगध तेलिक समाज और आमजन के सहयोग से क्षेत्र में कुल 14 सीसीटीवी कैमरे और स्क्रीन लगवाए गए हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव, महिलाओं के कानूनी अधिकार, अभिव्यक्ति एप और ट्रैफिक रूल के संबंध मे जानकारी देकर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा, स्थानीय पार्षद राजा बंजारे, निरंजन बिसाई, मगध तेलिक समाज के अध्यक्ष श्री साहू, थाना स्टॉफ एवं अन्य जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहें।









