BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

IPL में 250 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बने रोहित शर्मा, अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई के लिए फेका दूसरा सबसे महंगा ओवर

रोहित शर्मा ने आईपीएल में 250 छक्के पूरे कर लिए हैं. रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में 250 छक्के लगाने वाले महज तीसरे खिलाड़ी हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने 3 छक्के जड़े…

मुंबई (ए)। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली. रोहित शर्मा ने 27 गेंदों पर 44 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के जड़े. इसके अलावा रोहित शर्मा ने कैमरन ग्रीन के साथ अच्छी पार्टनरशिप की. दरअसल, मुंबई इंडियंस को पहला झटका जल्दी लग गया था. रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने आए ईशान किशन सस्ते में पैवियन लौट गए, लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा और कैमरन ग्रीन ने टीम को मुश्किल से निकाल लिया।

बहरहाल, रोहित शर्मा ने एक बेहद खास फेहरिस्त में अपनी जगद बना ली है. दरअसल, रोहित शर्मा ने आईपीएल में 250 छक्के पूरे कर लिए हैं. रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में 250 छक्के लगाने वाले महज तीसरे खिलाड़ी हैं. रोहित शर्मा से पहले महज क्रिस गेल और एबी डी विलियर्स ने यह कारनामा किया है. क्रिस गेल के नाम आईपीएल इतिहास में 357 छक्के दर्ज हैं. जबकि एबी डी विलियर्स ने आईपीएल करियर में 251 छक्के जड़े. इसके अलावा इस फेहरिस्त में महेन्द्र सिंह धोनी, विराट कोहली, कीरोन पोलार्ड और डेविड वार्नर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

आईपीएल के इस सीजन में अपना डेब्यू करने वाले युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर के लिए उनका तीसरा मुकाबला गेंद से बेहद ही खराब रहा. मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अर्जुन ने अपने 1 ओवर में ही 31 रन लुटा दिए, जो इस सीजन का अभी तक दूसरा सबसे महंगा ओवर साबित हुआ है. इसके अलावा आईपीएल इतिहास में मुंबई की तरफ से यह दूसरा सबसे महंगा ओवर भी है।

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर ने अपने पहले 2 ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट भी हासिल किया था. इसके बाद मुंबई की टीम ने उन्हें पारी का 16वां ओवर फेंकने की जिम्मेदारी दी जिसमें पंजाब की तरफ से बल्लेबाजी कर रहे सैम करन और हरप्रीत सिंह भाटिया ने उनके इस ओवर में कुल 31 रन बटोर लिए।

अर्जुन ने अपने इस ओवर में 2 छक्कों के साथ 4 चौके दिए इसके अलावा ओवर में 1 वाइड, एक नो-बॉल और एक सिंगल रन भी आया. इस मैच में अर्जुन ने कुल 3 ओवरों की गेंदबाजी में जहां 1 विकेट हासिल किया वहीं कुल 48 रन दे दिए।

Related Posts