BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ में उद्योग तथा व्यापार-व्यवसाय के लिए बना उपयुक्त माहौल- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रदेश में उद्योग तथा व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए उपयुक्त माहौल के निर्माण और राज्य सरकार से मिल रही मदद की सराहना की गई।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल को प्रतिनिधिमंडल द्वारा यह भी बताया गया कि छत्तीसगढ़िया व्यापारियों को जोड़ने, आगे बढ़ाने तथा व्यापार-व्यवसाय संबंधी जानकारियों के आदान-प्रदान के लिए छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ गठित है।

यह संघ विगत 10 वर्षों से उद्योग विभाग, बैंक तथा शासन से जुड़े कई उपक्रमों के माध्यम से छत्तीसगढ़िया व्यापारियों के लिए लगातार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें 10 हजार से ज्यादा छत्तीसगढ़िया व्यापारी जुड़े हैं और आपसी व्यापार को बढ़ावा दे रहे हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के पदाधिकारी शेखर वर्मा, मनीष टिकरिहा तथा ललित साहू आदि उपस्थित थे।

Related Posts