रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 21 अप्रैल को राष्ट्रीय जनसम्पर्क दिवस के अवसर पर जनसम्पर्क के कार्य से जुड़े सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में आम लोगोें तक जानकारी पहुंचाने के लिए जनसम्पर्क एक प्रभावी माध्यम है।
जनसम्पर्क प्रशासन को अधिक विश्वसनीय, पारदर्शी बनाता है जिससे सुशासन सशक्त बनता है। जनसम्पर्क लोगों तक सही जानकारी पहुंचाकर और उन्हें भ्रामक खबरों से सावधान कर लोकतंत्र की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा दिवस की दी शुभकामनाए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश और प्रदेश की सेवा में समर्पित सभी सिविल सेवकों एवं उनके परिजनों को सिविल सेवा दिवस आज 21 अप्रैल के अवसर पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि सिविल सेवा दिवस लोक सेवकों को बदलते समय की चुनौतियों के साथ भविष्य के लिए आत्मचिन्तन को प्रेरित करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि सिविल सेवक प्रशासन के महत्वपूर्ण अंग होते हैं। सिविल सेवकों के माध्यम से सरकार नीतियों और कार्यक्रमों का संचालन सुचारू रूप से कर पाती है।









