BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

नंदिनी गुप्ता ने महज 19 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब हासिल कर देश का नाम किया रोशन

Femina Miss India 2023 का ताज पहनने वाली Nandini Gupta एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं. जिनके पिता किसान और मां हाउस वाइफ है और पेरेंट्स के सपोर्ट से उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है…

नईदिल्ली (ए)। राजस्थान में कोटा की रहने वाली नंदिनी गुप्ता ने महज 19 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब हासिल कर देश का नाम रोशन किया है. हाल ही में नंदिनी ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की और अपने अब तक सफर और उपलब्धि के बारे में कई दिलचस्प बातें बताई. जानिए नंदिनी गुप्ता ने क्या कहा।

मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की दूसरे साल की स्टूडेंट नंदिनी एबीपी न्यूज़ को बताया कि, ‘ब्यूटी क्वीन बनाने का सपना उनकी मां ने उन्हें दिखाया था और तब नंदिनी की उम्र महज 10 साल थी. क्योंकि मां ऐश्वर्या राय की खूबसूरती से काफी प्रभावित हैं और इसलिए उन्होंने मुझे ब्यूटी क्वीन बनने के लिए प्रेरित किया और इसके लिए हमेशा सपोर्ट भी किया.’ वहीं इस खिताब को हासिल करने से पहले वो मिस राजस्थान भी रह चुकी हैं।

नंदिनी ने आगे बताया कि वो खुद मिस वर्ल्ड रहीं प्रियंका चोपड़ा से काफी प्रभावित हैं और हमेशा से उनसे प्रेरणा लेती रही हैं. नंदिनी ने कहा कि जिस बेबाक अंदाज में प्रियंका चोपड़ा अपनी बात रखती हैं, जिसे तरह से वो बर्ताव करती हैं, जिस तरह से उन्होंने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक अनूठी पहचान बनाई, उसने उन्हें काफी प्रेरणा दी है।

इसके अलावा नंदिनी ग्लोबल बिजनेस लीडर रतन टाटा को भी अपना आदर्श मानती हैं. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि, ‘वो भी एक बिजनेसवूमन बनना चाहेंगी और लोगों को रोजगार मुहैया कराते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना चाहती हैं और यही वजह है कि वो फिलहाल अपने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री को हासिल करने पर ध्यान देना चाहती हैं.’ नंदिनी ने कहा कि अगर उन्हें बॉलीवुड में काम करने और एक्टिंग का मौका मिला तो जरूर इसपर विचार करेंगी।

बता दें कि नंदिनी के पिता कोटा में एक मामूली किसान हुआ करते थे और खुद ही खेत भी जोता करते थे, हालांकि बाद में किसानी करते हुए उनके और परिवार की आर्थिक स्थिति काफी सुदृढ़ हो गई और ऐसे में नंदिनी को कभी आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा. नंदिनी ने बताया कि मणिपुर के इम्फाल में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता के फिनाले के दौरान उनके माता-पिता भी मौजूद थे और मंच से उतरने के बाद ने मां ने उनपर नाज होने की बात की. अब नंदिनी जल्द ही‌ मिस वर्ल्‍ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Related Posts