BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ग्राम मुरमुंदा में लगा “खाकी की चौपाल”, DSP शिल्पा साहू ने ग्रामीण महिलाओ को महिला संबंधित अपराधों के प्रति किया जागरूक

भिलाई। दिनांक 17 अप्रैल को डॉक्टर अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक दुर्ग अनंत साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), मीता पवार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू के मार्गदर्शन में शिल्पा साहू उप पुलिस अधीक्षक IUCAW के द्वारा दिनांक 17.04.2023 ग्राम मुरमूंदा थाना नंदिनी में खाकी की चौपाल लगाई गई।

जिसमें ग्रामीण उपस्थित हुए जहां उनकी समस्याएं ,शिकायतों को उनसे पूछा गया और बच्चों को गुड टच बैड टच और उनके मदद के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 1098 बताया गया।

वहीं ग्रामीणों के द्वारा बहुत से कानूनों के बारे में जानने की जिज्ञासा प्रकट की गई जहां उनको साइबर सुरक्षा,घरेलू हिंसा अधिनियम, टोनही प्रताड़ना अधिनियम ,विभिन्न महिला संबंधी कानून एवं शासन के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया है।

DSP शिल्पा साहू के द्वारा महिलाओं को अपनी आत्मरक्षा स्थिति को देखते हुए उपलब्ध वस्तुओं से कैसे करना है यह बताया गया एवं ग्रामीण को यातायात नियमों का पालन करना, डायल 112 के बारे मे बताया गया, साथ में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी ,जमीन संबंधी ठगी, केवाईसी और बैंकिंग संबंधी ठगी के संबंध में जानकारी दी गई और ग्रामीणों के द्वारा भविष्य में आगे भी इस तरह की चौपाल गांव में करने की बात रखी की गई। जहां रक्षा टीम एवं थाना के स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Posts