Delivery courier सर्विस के लिए 1000 रूपये देकर करते थे Google में अपना रजिस्ट्रेशन, जामताड़ा झारखण्ड के ग्राम पिंडारी से 02 आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार
भिलाई। दिनांक 20.03.2023 को प्रार्थी हरिश कुमार टंडन पिता दुर्ग राम टंडन उम्र 41 साल निवासी हनोदा रोड शीतला तालाब के पास वार्ड नम्बर 52 थाना पद्मनाभपुर उपस्थित होकर लिखित शिकायत आवेदन पत्र प्रस्तुत किया कि दिनांक 19.03.2023 के लगभग 01:00 बजे से 02:00 बजे के मध्य Amazon delivery courier की समस्या आने से गूगल सर्च इंजन पर amazon delivery courier सर्व किया जिस पर कुरीयर कम्पनी की समस्या का निराकरण किये जाने हेतु एक मोबाईल नम्बर प्राप्त हुआ जिस पर मेरे द्वारा कॉल किये जाने पर सामने वाले व्यक्ति ने अपने आप को कम्पनी का प्रतिनिधि बताते हुए एक लिंक भेजा, भेजे गये लिंक में फार्म भरने बोलते हुए मुझसे बैंक संबंधी आवश्यक जानकारी लेकर मेरे मोबाईल पर ओटीपी भेजा, उसमें 05 रूपये की राशि भुगतान करने की चर्चा की करते हुए मेरे मोबाईल पर एक ऐप एनीडेस्क इस्टॉल करने को कहा एवं ओटीपी शेयर करने को कहा मेरे मोबाईल पर एनीडेस्क इस्टॉल करने के उपरांत आवेदक हरिश टंडन के बैंक खाता से विभिन्न किस्तों में कुल 422999/- रु की राशि निकाल कर state किया प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 39/2023 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त धोखाधड़ी की घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव (भा.पु.से.) के द्वारा अज्ञात आरोपी की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश प्राप्त हुये, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक (दुर्ग) वैभव बैंकर (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक (सायबर) प्रभात कुमार (भा.पु.से.) उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) राजीव शर्मा (रा.पु.से.) के मार्ग दर्शन में एवं ए.सी.सी.यू. प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा व थाना प्रभारी पद्मनाभपुर निरीक्षक राजीव तिवारी के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू., सीएसपी दुर्ग स्क्वॉड एवं थाना पद्मनाभपुर की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया।
विवेचना के दौरान टीम द्वारा प्रार्थी से संपर्क स्थापित करते हुए घटना के संबंध में सभी आवश्यक जानकारी एकत्र करते हुए आरोपी के मोबाईल नम्बर एवं घटना के दौरान पैसों के ट्रांजेक्सन के लिए उपयोग में लाये गये बैंक खातों का सूक्ष्मता में अवलोकन कर जानकारी एकत्र की गयी जिसमें आरोपी की उपस्थित कर्माटार जिला जामताड़ा झारखण्ड होना पता चला। जिस पर एक विशेष टीम जामताड़ा झारखण्ड हेतु रवाना की गयी। टीम द्वारा जामताड़ा पहुँच कर आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्रित की गयी।
जिस पर टीम को उक्त घटना स्थानीय निवासी अर्जुन मंडल द्वारा उक्त घटना का अंजाम देना पता चला। टीम द्वारा स्थानीय पुलिस की मदद प्राप्त करते हुए अर्जुन मंडल एवं एक सहयोगी नकुल कुमार मंडल को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ पर पुलिस को गुमराह करते रहे किन्तु सपन एवं तकनीकी रूप से पूछताछ करने पर उक्त घटना को दोनों द्वारा मिलकर कारित करना स्वीकार किया।
आरोपियों द्वारा बताया गया कि घटना को अंजाम देने हेतु सर्वप्रथम गूगल एड पर 1000 रूपये की राशि देकर Delivery couner के नाम पर कंपनी का रजिस्ट्रेशन प्राप्त करते है। कोई व्यक्ति गूगल पर उक्त सर्विस हेतु सर्व करता है तो उसे Delivery courier रजिस्टेड कराये गये व्यक्ति का मोबाईल नम्बर दिखाई है। पीड़ित व्यक्ति द्वारा कॉल करने पर उन्हें झांसे में लेते हुए उनके फोन पर एक लिंक भेजकर फार्म भरने बोलते है व उनसे बैंक संबंधित जानकारी जैसे बैंक खाता नम्बर, सीवीवी नम्बर, कार्ड एक्सपायरी डेट पिन कोर्ड नम्बर एवं ओटीपी प्राप्त कर
लेते हैं या पीड़ित के मोबाईल पर एनीडेस्क ऐप इंस्टॉल करा कर उनका एक्सेस अपने पास प्राप्त कर लेते है और फिर उनके बैंक खातों में रखे राशि का आहरण कर लेते है। आरोपियों की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त मोबाईल एवं मोबाईल नम्बर के अतिरिक्त 14 नग विभिन्न कंपनी के मोबाईल बरामद किया गया। अग्रिम कार्यवाही थाना पद्मनाभपुर से की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी: 01 अर्जुन मंडल पिता दशरथ मंडल उम्र 28 साल निवासी ग्राम पिंडारी याना कर्माटार जिला जामताड़ा झारखण्ड । 02. नकुल कुमार मंडल पिता दशरथ मंडल उम्र 22 साल निवासी ग्राम पिंडारी थाना कर्माटार जिला जामताड़ा झारखण्ड।









