BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

बिहू के भव्य कार्यक्रम में जब पीएम मोदी ने गाया गाना, ऐसा था आसमवासियो का रिएक्शन, आपने देखा क्या ये वीडियो?

पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने असम दौरे के दौरान गुवाहाटी में बिहू समारोह में शामिल हुए और एक प्रसिद्ध साहित्कार की पंक्तियों को गाया. उन्होंने सरकार के कामों को गिनाया…

गुवाहाटी (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार 14 अप्रैल को अपने असम दौरे के दौरान गुवाहाटी के सरुसजई स्टेडियम में बिहू कलाकारों की विशाल सभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने रोंगाली बिहू की शुभकामनाएं दीं और सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में बताया. अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने एक प्रसिद्ध असमिया गीत की भी गाया।

पीएम मोदी ने कहा, ”इस समय असम के प्रसिद्ध साहित्यकार और फिल्मकार ज्योतिप्रसाद आगरवाला का लिखा एक प्रसिद्ध गीत याद आ रहा है. ये गीत है ‘बिस्वा बिजॉय नौजवान’. इस गीत की एक और खासियत है, जब भारत रत्न भूपेन हजारिका जी बहुत छोटे थे तब उन्होंने इस गीत को गाया था. आज भी ये गीत देश के नौजवानों के लिए, असम के नौजवानों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है. मैं इस गीत की कुछ पंक्तियां पढ़ूंगा लेकिन आपसे पहले एक बात जानना चाहता हूं, आप मुझे उच्चारण दोष के लिए माफ तो कर देंगे न?” इसके बाद पीएम ने गाने के पंक्तियां गाईं. लोगों ने तालियां बजाकर खुशी जताई।

पीएम मोदी ने गीत का अर्थ भी समझाया. उन्होंने कहा, ”इस गीत में भारत के नौजवानों से आह्वान किया गया है कि विश्व विजयी भारत के नौजवान भारत मां की पुकार को सुनिए, बदलाव का वाहक बनिए, हम मृत्यु पर विजय पाएंगे और स्वाधीनता के द्वार खोलेंगे।”

इससे पहले पीएम मोदी की ओर से ट्वीट किया गया, ”बिहू के खास मौके पर असम के अद्भुत लोगों के बीच आकर खुशी हुई. आपके स्नेह के लिए आभारी हूं.” स्टेडियम में अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कहा, ”आज का ये दृश्य टीवी पर देखने वाला हो, यहां कार्यक्रम में मौजूद हो, जीवन में कभी भी भूल नहीं सकता. यह अविस्मरणीय है, अद्भुत है, अभूतपूर्व है, ये असम है. आसमान में गूंजती ढोल की आवाज आज पूरा हिंदुस्तान सुन रहा है. असम के हजारों कलाकारों की ये मेहनत, ये परिश्रम, ये तालमेल, आज देश और दुनिया बड़े गर्व के साथ देख रही है।” 

पीएम मोदी ने कहा, ”एक तो अवसर इतना बड़ा है, उत्सव इतना बड़ा है, दूसरा- आपका जोश, जज्बा ये लाजवाब है. मुझे याद है जब मैं विधानसभा चुनाव के दौरान यहां आया था तो कहा था कि वो दिन दूर नहीं जब लोग ‘ए’ से असम बोलेंगे. आज वाकई असम एवन प्रदेश बन रहा है. मैं असम के लोगों को, देश के लोगों को बिहू की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।”

पीएम ने आगे कहा, ”अभी पंजाब सहित उत्तर भारत के अनेक क्षेत्रों में बैसाखी की भी रौनक है. बांग्ला बहन-भाई पोइला बोइशाख मना रहे हैं तो केरल में विषु पर्व मनाया जाएगा. ये अनेक राज्यों में नए साल की शुरुआत का समय है. जो उत्सव हम मना रहे हैं वो ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना का प्रतीक है. ये उत्सव सबके प्रयास से विकसित भारत के हमारे संकल्प को पूरा करने की प्रेरणा है. आज इसी भावना से असम के नॉर्थ ईस्ट के विकास से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट का यहां शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है।” 

पीएम मोदी ने कहा, ”आज असम को, नॉर्थ ईस्ट को एम्स गुवाहाटी का और तीन नए मेडिकल कॉलेज का उपहार मिला है. आज नॉर्थ ईस्ट की रेल कनेक्टिविटी से जुड़े कई प्रोजेक्ट की भी शुरुआत हुई है. आज ब्रह्मपुत्र पर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए एक और ब्रिज पर काम शुरू हुआ है. मिथेनॉल प्लांट बनने से असम अब पड़ोसी देशों को भी मिथेनॉल एक्सपोर्ट कर पाएगा. असमिया कला-संस्कृति, परंपरा के प्रतीक रंग घर के री-डेवलपमेंट और सुंदरीकरण का काम भी आज शुरू हुआ है. संस्कृति और तेज विकास का ये जो उत्सव हम सभी मना रहे हैं उसके लिए भी आप सबको बहुत-बहुत बधाई।” 

Related Posts