BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ कगिसो रबाडा रचा इतिहास, IPL में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

आईपीएल में अब सबसे कम पारियों में 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड कगिसो रबाडा के नाम पर दर्ज हो गया है, जिन्होंने लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ते हुए सिर्फ 64 पारियों में इस मुकाम को हासिल किया…

मोहाली (ए)। आईपीएल के 16वें सीजन के 18वें लीग मुकाबले में पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ रिद्धिमान साहा का विकेट लेने के साथ एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया है. अब आईपीएल में सबसे तेज 100 विकेट अपने नाम करने के मामले में रबाडा पहले स्थान पर आ गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के नाम पर था।

कगिसो रबाडा जो आईपीएल के 16वें सीजन में अपना पहला मुकाबला खेलने उतरे उनका यह इस टी20 लीग में 64वां मैच भी था. रबाडा ने इसी मैच में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए. इससे पहले लसिथ मलिंगा ने आईपीएल में अपने विकेट पूरे करने के लिए 70 पारियां ली थी. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार है जिन्होंने 81 पारियों में अपने 10 विकेट पूरे किए थे।

आईपीएल में 100 विकेट हासिल करने के मामले में जहां कगिसो रबाडा ने सबसे कम पारियों में इस मुकाम को हासिल किया है. वहीं उन्होंने सबसे कम गेंदें भी बाकी गेंदबाजों के मुकाबले में फेंकी हैं. रबाडा ने आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे करने के लिए कुल 1438 गेंदें फेंकी हैं. इस मामले में दूसरे नंबर पर लसिथ मलिंगा का नाम आता है जिन्होंने कुल 1622 गेंदों का सफर अपने 100 विकेट पूरे करने के लिए किया था।

रबाडा के आईपीएल करियर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अब तक कुल 64 मुकाबलों में खेलने के साथ जहां 100 विकेट अपने नाम किए हैं, वहीं उनका औसत 19.84 का देखने को मिला है. आईपीएल में रबाडा की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी किसी एक मैच में 21 रन देकर 4 विकेट देखने को मिली थी।

Related Posts