BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन‘ में होंगे शामिल, प्रियंका गांधी होंगी विशिष्ट अतिथि

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 13 अप्रैल को बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के लाल बाग मैदान में दोपहर 12 बजे ‘भरोसे का सम्मेलन‘ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी वाड्रा होंगी।

मुख्यमंत्री बघेल सम्मेलन में आदिवासियों के तीज त्योहारों की संस्कृति एवं परंपरा को संरक्षित करने के उद्देश्य ‘मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना‘ का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत अनुसूचित क्षेत्रों की ग्राम पंचायत को प्रतिवर्ष 10,000 रुपए की अनुदान राशि दो किस्तों में दी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री बघेल सम्मेलन के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 129 करोड़ के 49 विकास कार्यों की सौगत देंगे। मुख्यमंत्री इनमें से 62 करोड़ 29 लाख 47 हजार के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 66 करोड़ 70 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और योजनाओं के हितग्राहियों को चेक तथा सामग्री का वितरण भी करेंगे।

सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधानसभा उपाध्यक्ष संत कुमार नेताम, लोकसभा सांसद बस्तर दीपक बैज, राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी आदि मौजूद रहेंगे।

Related Posts