BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

डबरा पारा तिराहा से भिलाई-03 की ओर 5 मीटर से अधिक चौड़ाई वाले वाहन अग्रिम आदेश तक रहेंगे प्रतिबंधित

ट्रांसपोर्ट नगर, छावनी इन्डस्ट्रील एरिया से रायपुर जाने वाले भारी वाहन चालक हथखोज-उमदा-भिलाई 03 मार्ग का प्रयोग करे..

भिलाई। वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग 53 में 04 स्थानों पर ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य चल रहा है जिसके अंतर्गत डबरा पारा तिराहा में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के कारण दुर्ग से रायपुर मार्ग की चौड़ाई में कमी आई है।

जिस कारण विगत कुछ दिनों के लिए दुर्ग से रायपुर जाने वाले 5 मीटर से अधिक चौडाई वाले वाहनो को प्रतिबंधित किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो और जाम की स्थिति निर्मित ना हो।

अपीलः- छावनी इन्डस्ट्रील एरिया, ट्रांसपोर्ट नगर से रायपुर जाने वाले भारी वाहन चालक हथखोज, उमदा भिलाई 03 मार्ग का प्रयोग करें।

Related Posts