लखनऊ ने बेंगलुरु को रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से हरा दिया. टीम के लिए निकोलस पूरन और मार्कस स्टोइनिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की…
नईदिल्ली (ए)। आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 1 विकेट से शानदार जीत अपने नाम की. यह टूर्नामेंट में लखनऊ की तीसरी जीत है. इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए थे. रनों की पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर लक्ष्य हासिल किया. आरसीबी की ओर से विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं सिराज और पार्नेल को 3-3 विकेट मिले।
213 रनों की पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से शुरुआत में खराब बल्लेबाज़ी देखने को मिली. टीम ने पहले ही ओवर में 1 रन पर काइल मेयर्स (0) के रूप में पहला विकेट गंवा दिया. इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए दीपक हुड्डा भी ज़्यादा देर टिक नहीं सके और 10 गेंदों पर 9 रन बनाकर वेन पार्नेल का शिकार बने. नंबर चार पर बल्लेबाज़ी करने आए मार्कस स्टोइनिस ने कुछ देर दारोमदार संभाला और 30 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 65 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया.
कप्तान केएल राहुल और मार्क स्टोयनिस ने चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों में 76 रनों की साझेदारी की. हालांकि दोनों क्रीज़ पर ज़्यादा वक़्त नहीं बिता सके. 11वें ओवर में कर्ण शर्मा ने स्टोइनिस को और 12वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने केएल राहुल को पवेलियन की राह दिखाई. राहुल 20 गेंदों में महज़ 18 रन बनाकर आउट हुए. नंबर 6 पर बल्लेबाज़ी करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज़ निकोलस पूरन ताबड़तोड़ पारी खेल टीम को जीत की उम्मीद दिलाई।
पूरन ने सिर्फ गेंदें में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 63 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 326.32 का रहा. पूरन और आयुष बदोनी ने मिलकर छठे विकेट के लिए 84 रन जोड़े. हालांकि सिराज ने पूरन की पारी का अंत किया. आखिरी गेंद पर एक रन चाहिए था और बाई के ज़रिए आया।
इसके बाद 19वें ओवर में अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे आयूष बदोनी ने हेड विकेट के ज़रिए अपना विकेट गंवाया. बदोनी 24 गेंदों में 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद मार्क वुड (1) और जयदेव उनादकट (9) ने अपना विकेट खोया।
इस मैच में आरसीसी की ओर से मिली मिली जुली गेंदबाज़ी देखने को मिली. कुछ गेंदबाज़ों ने कम रन खर्च किए, जबकि कुछ बॉलर्स ज़्यादा महंगे रहे. मोहम्मद सिराज सबसे सफल गेंदबाज़ रहे. उन्होंने 4 ओवर में 22 रन खर्च कर 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा वेन पार्नेल ने 4 ओवर में 41 रन खर्च कर 3 विकेट अपने नाम किए. वहीं कर्ण शर्मा 3 ओवर में 48 रन लुटाकर एक सफलता अपने नाम की. बाकी गेंदबाज़ों में हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 48 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।









