BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

आईपीएल में शुभमन गिल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इन दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज़ शुभमन गिल IPL 2023 में शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं. इस सीज़न उन्होंने 2000 रन से लेकर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं…

नईदिल्ली (ए)। गुजरात टाइटंस के ओपनिंग बल्लेबाज़ शुभमन गिल अब तक आईपीएल 2023 में शानदार फॉर्म में दिखाई दिए हैं. पिछले सीज़न भी उन्होंने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था, इस बार भी उन्होंने अपनी फॉर्म बरकरार रखी है. इस सीज़न खेलते हुए गिल ने IPL में अपने 2000 रन, 200 चौके और 50 छक्क पूरे कर लिए हैं. गिल ने रनों के मामले में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या को पछाड़ दिया है. हार्दिक ने अब तक अपने आईपीएल करियर में कुल 1976 रन बनाए हैं।

आईपीएल में रन बनाने के मामले में गिल ने हार्दिक पांड्या के अलावा पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी माइकल हसी को भी पछाड़ दिया है. हसी ने अपने आईपीएल करियर में कुल 1977 रन बनाए थे. हसी ने अपने करियर में आईपीएल के कुल 59 मैच खेले हैं।

वहीं छक्के और चौके लगाने के मामले में भी गिल आगे बढ़ते जा रहे हैं. उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 200 से ज़्यादा चौके लगा दिए हैं. केकेआर के खिलाफ खेले जा रहे मैच में गिल ने रन, चौके और छक्कों के सभी आंकड़ों को पार किया है।

आईपीएल 2022 में बल्लेबाज़ी करते हुए गिल ने 16 मैचों की 16 पारियों में 34.50 की औसत और 132.32 के स्ट्राइक रेट से 483 रन बनाए थे. इसमें उन्होंने 4 अर्धशतक जड़े थे. इसमें उनका हाई स्कोर 96 रनों का रहा था. इस दौरान उनके बल्ले से 51 चौके और 11 छक्के निकले थे।

बता दें कि गिल ने 2018 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था, जब से लेकर अब तक उन्होंने टूर्नामेंट कुल 77 मैच खेले हैं. इन मैचों की 74 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने 2000 से ज़्यादा रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से कुल 15 अर्धशतक निकल चुके हैं. वहीं उनका हाई स्कोर 96 रनों का रहा है।

Related Posts