BREAKING

Uncategorised

आठ लाख ₹ इनामी नक्सली के शव सहित हथियार और नक्सली सामग्री बरामद, सुकमा के दामनकोंटा का मामला

पुलिस नक्सली मुठभेड़ में एक और 08 लाख रुपये इनामी नक्सली का शव, हथियार सहित नक्सली सामग्री बरामद

● जिला सुकमा के दामनकोंटा जंगल मे मारे गये एक और नक्सली की पहचान मुकेश मरकाम, डिवीजन एक्शन टीम कमांडर के रूप में की गई।

●मारे गये माओवादी के ऊपर 8 लाख का ईनाम उद्घोषित।

● घटना स्थल से .315 बोर हथियार व पिट्ठू सहित अन्य सामग्रियां बरामद की गई।

जिला सुकमा के थाना तोंगपाल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दामनकोंटा के जंगल पहाड़ी में कुछ माओवादी की विश्वसनीय स्थानीय आसूचना पर दिनाँक 25.04.2020 को जिला पुलिस, डीआरजी एवं 227वीं वाहिनी सीआरपीएफ की पार्टी नक्सल गश्त सर्चिंग हेतु दामनकोंटा व आसपास जंगल क्षेत्र की ओर रवाना हुये थे। अभियान के दौरान तीनों पार्टियों के द्वारा दामनकोंटा के जंगल पहाड़ी का घेराबंदी की जा रही थी तभी सायं लगभग 18.45 बजे डीआरजी तथा जिला पुलिस बल पर सशस्त्र नक्सलियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग किया गया। डीआरजी पार्टी द्वारा भी आत्मरक्षार्थ में जवाबी कार्यवाही की गई। पुलिस पार्टी के बढ़ते दबाव को देख नक्सली घने जंगल व पहाड़ की आड़ लेकर भाग गये। मुठभेड़ पश्चात पुलिस पार्टी द्वारा घटना स्थल की सर्चिंग करने पर 01 पुरूष नक्सली का शव व शव के पास से .315 बोर बंदूक, 01 नग वायरलेस सेट सहित अन्य सामग्री बरामद किया गया था। अंधेरा तथा बरसात होने से डीआरजी की पार्टी द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास क्षेत्र का सघन सर्चिंग नही किया जा सका। दूसरे दिन दिनाँक 26.04.2020 को डीआरजी की टीम द्वारा पुनः घटना स्थल का बारीकी से सघन सर्चिंग किया गया। सर्चिंग के दौरान खून के निशान का पीछा करने से घटना स्थल से लगभग 02 कि. मी. डोर पहाड़ी पर 01अन्य पुरुष नक्सली उम्र लगभग 25 वर्ष का शव एवं शव के पास से 01 नग .315 बोर बंदूक, 01 नग पिट्ठू, जिसमें 01 नग टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, डेटोनेटर, जिलेटिन रॉड, नक्सली लीडरों द्वारा लिखित चिट्ठी, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की गई।

घटना में मृत नक्सली की पहचान मुकेश मरकाम (डिवीजन एक्शन टीम कमांडर) के रूप में की गई है। जो नक्सली संगठन के दरभा डिवीजन अंतर्गत सक्रिय रूप से कार्यरत था। मारे गये इस नक्सली पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 08 लाख रुपये का ईनाम उद्घोषित है।

Related Posts