आईपीएल के पिछले मैच में कोहली ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. कोहली ने कोलकाता के खिलाफ एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो उनके अलावा अभी तक किसी दूसरे बल्लेबाज ने नहीं बनाया है…
नईदिल्ली (ए)। विराट कोहली हर बीतते दिन के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट हो या फिर आईपीएल हो, विराट जहां पर भी खेलते हैं एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं. आईपीएल में उनके नाम पर अब एक ऐसा रिकॉर्ड बन गया है, जो दूसरे किसी बल्लेबाज के नाम पर नहीं है. आइए हम आपको विराट कोहली के लिए बेहतरीन आंकड़े के बारे में बताते हैं।
दरअसल, आईपीएल में विराट कोहली ने एवे मैच यानी घरेलू पिचों से बाहर होने वाले मैचों में 3000 रन पूरे कर लिए हैं. आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले विराट पहले बल्लेबाज बन गए हैं. बता दें कि विराट आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।
विराट ने अभी तक सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए ही आईपीएल मैच खेला है. वह पहले आईपीएल यानी 2023 से आईपीएल 2023 तक आरसीबी के साथ जुड़े हुए हैं. उन्होंने इस दौरान 225 मैच खेले हैं. इन मैचों की 217 पारियों में विराट ने 36.55 की औसत और 129.46 की स्ट्राइक रेट से 6,727 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 बार शतक और 50 बार अर्धशतकीय पारियां खेली है।
विराट ने आईपीएल 2016 के एक सिंगल सीजन में 4 शतकों की मदद से कुल 973 रन बना दिए थे. किसी एक सीजन में आजतक कोई दूसरा बल्लेबाज विराट के इस रिकॉर्ड के आस-पास भी नहीं पहुंच पाया है. अब विराट ने दूसरी टीमों के मैदानों पर भी 3000 से ज्यादा रन बनाकर एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।
आईपीएल 2023 में आरसीबी को विराट कोहली से काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि पिछले कई सालों के बाद विराट इस बार सबसे अच्छे फॉर्म में है. इस बार विराट के बल्लेबाजी में कॉन्फिडेंस नजर आ रहा है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए सीजन के पहले मैच में विराट ने 82 रनों की एक नाबाद पारी भी खेली थी, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दूसरे मैच में विराट कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. ऐसे में देखना होगा कि आने वाले मैचों में विराट कोहली कैसा प्रदर्शन करते हैं।









