BREAKING

खास खबरघर-परिवारदेश-दुनियाफीचर्ड

भगवान हनुमान जी का जन्मोत्सव आज, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, मंत्र और ये उपाय

चैत्र पूर्णिमा के स्नान पर्व के साथ 6 अप्रैल 2023 को हनुमान जन्मोत्सव का त्योहार भी मनाया जाएगा. जानते हैं हनुमान जन्मोत्सव पर पूजा का शुभ मुहूर्त, मंत्र और उपाय…

नईदिल्ली (ए)। चैत्र पूर्णिमा के स्नान पर्व के साथ 6 अप्रैल 2023 को हनुमान जन्मोत्सव का त्योहार भी मनाया जाएगा. हनुमान जन्मोत्सव पर  का बजरंगबली की पूजा में कुछ खास विधि विधान की जरुरत नहीं पड़ती, कहते हैं कि त्रेतायुग में हनुमान का जन्म चैत्र की पूर्णिमा तिथि पर मंगलवार को हुआ था, इसलिए मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित है. मान्यता है कि हनुमान जी का सच्चे मन से स्मरण मात्र कर लें तो वह अपने भक्तों की पर आने वाले तमाम तरह के कष्टों और परेशानियों को दूर कर देते हैं.हनुमान जी के बारे में तुलसीदास लिखते हैं, ‘संकट कटे मिटे सब पीरा,जो सुमिरै हनुमत बल बीरा’। यानी हनुमान जी में हर तरह के कष्ट को दूर करने की क्षमता है. आइए जानते हैं हनुमान जन्मोत्सव पर पूजा का शुभ मुहूर्त, मंत्र और उपाय।

हनुमान जन्मोत्सव 2023 तिथि

चैत्र पूर्णिमा तिथि शुरू – 05 अप्रैल 2023, प्रातः 09:19

चैत्र पूर्णिमा तिथि समाप्त –   06 अप्रैल 2023, प्रातः 10:04

हनुमान जन्मोत्सव 2023 चौघड़िया मुहूर्त

  • शुभ का मुहूर्त (उत्तम) – सुबह 06.06 –  07.40 मिनट तक
  • चर का मुहूर्त (सामान्य) – सुबह 10.49 – दोपहर 12.24
  • अभिजित मुहूर्त – सुबह 11.59 – दोपहर 12.49
  • लाभ का मुहूर्त (उन्नति) – दोपहर 12.24 – दोपहर 01.58
  • शाम का मुहूर्त (शुभ) – शाम 05.07 – शाम 06.41
  • रात्रि मुहूर्त (अमृत) – शाम 06.42 – रात 08.07

हनुमान जन्मोत्सव पूजा विधि

हनुमान जन्मोत्सव के दिन स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें और फिर घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं. इससे मां लक्ष्मी और बजरंगबली प्रसन्न होते हैं. अब पीपल के पत्ते पर सिंदूर से श्रीराम लिखें और बजरंगबली को अर्पित करें. जनेऊ पहनाएं, मोतीचूर के लड्‌डू का भोग लगाएं. नारियल पर सिंदूर लगाकर मौली बांधे और इसे अपनी मनोकामन कहते हुए हनुमान जी के चरणों में चढ़ाएं. मान्यता है इससे हर संकट दूर होता है. तेल का दीपक लगाकर हनुमान जी के मंत्रों का जाप करें और फिर आरती कर जरुरमंदों में यथाशक्ति दान करें. इस दिन हवन करना बहुत शुभ माना जाता है।

हनुमान जन्मोत्सव मंत्र

  • ॐ आञ्जनेयाय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि। तन्नो हनुमत् प्रचोदयात्॥
  • ‘ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा।’
  • ‘ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्।’
  • ‘ॐ नमो भगवते हनुमते नम:।’
  • ‘ॐ नमो हरि मर्कट मर्कटाय स्वाहा।’
  • मनोजवम् मारुततुल्यवेगम् जितेन्द्रियम् बुद्धिमताम् वरिष्ठम्। वातात्मजम् वानरयूथमुख्यम् श्रीरामदूतम् शरणम् प्रपद्ये॥

हनुमान जन्मोत्सव उपाय

हनुमान जन्मोत्सव के दिन बजरंगबली को गेंदा या सूर्यमुखी का फूल चढ़ाने से वैभव और सुख मिलता है. वहीं कहते हैं कि इस दिन बजरंगी को तुलसी की माला पहनाई जाए तो तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होती है और नौकरी-व्यापार में उन्नति होती है. धन लाभ के लिए ये उपाय शुभ है हनुमान जयंती के दिन किसी हनुमान मंदिर में लाल रंग की ऐसी त्रिकोणीय ध्वजा दान करें, जिसपर राम लिखा हो, किसी कार्य में सफलता प्राप्ति और शत्रु बाधा से मुक्ति पाने के लिए ये उपाय बहुत कारगर है।

Related Posts