BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भाजपा में शामिल होने की चर्चा के बीच अभिनेता किच्चा सुदीप को मिले धमकी भरा पत्र, पुलिस ने किया FIR दर्ज

बीजेपी ज्वाइन करने के रुमर्स के बीच कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप को धमकी भरे लेटर मिले हैं. इस मामले में पुलिस ने कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है...

कर्नाटक (ए)। सुपरस्टार किच्चा सुदीप के राजनीति में प्रवेश करने और बीजेपी में शामिल होने की चर्चा के बीच एक्टर को कथित तौर पर धमकी भरे लेटर मिले हैं. दरअसल एक्टर के मैनेजर जैक मंजू को सोशल मीडिया पर किच्चा के प्राइवेट वीडियो को जारी करने का धमकी भरा लेटर मिला था. इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु के पीएस पुत्तनहल्ली में मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने आईपीसी की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और मामले की जांच में जुट गई है।

केस दर्ज होने के बाद अब पुत्तनहल्ली पुलिस उस शख्स की तलाश कर रही है जिसने कन्नड़ एक्टर सुदीप को दो पत्र भेजे और उनके निजी वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी दी. लेटर में सुदीप के खिलाफ अपशब्द लिखे गए हैं. ये लेटर फैमिली के केयरटेकर को मिले थे. वहीं सुदीप के परिवार को रिप्रेजेंट कर रहे मंजूनाथ ने कहा कि इससे मानसिक प्रताड़ना हुई और ये एक्टर की इमेज खराब करने की साजिश है।

बता दें कि पुत्तनहल्ली पुलिस ने धारा 506 (आपराधिक धमकी) और धारा 504 (जानबूझकर अपमान) के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी को ट्रैक करने के लिए जांच तेज कर दी गई है. वहीं सीनियर पुलिस अधिकारी मामले की गहराई से जांच के लिए केस को सीसीबी को ट्रांसफर करने पर भी विचार कर रहे हैं।

वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि सुदीप अगले महीने होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए प्रचार कर सकते हैं.बुधवार को सीएम बसवराज बोम्मई की मौजूदगी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके अपनी राजनीतिक योजनाओं की घोषणा करने की संभावना है।

Related Posts