BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स को चीयर करने स्टेडियम आएंगे, DDCA ने किया कंफर्म

एक्सीडेंट के बाद रिकवर कर रहे ऋषभ पंत IPL 2023 में अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंचेंगे…

नईदिल्ली (ए)। एक्सीडेंट के बाद रिकवर कर रहे ऋषभ पंत IPL 2023 में अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंचेंगे. दिल्ली और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डीडीसीए के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने इस बात को कंफर्म किया है. पंत कल यानी 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले मैच में दिल्ली के सपोर्ट के लिए अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचेंगे।

दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने न्यूज़ ऐजंसी पीटीआई से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया. दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 में अपना दूसरा मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी. यह मैच 4 अप्रैल को शाम 7:30 से अरुण जेटली स्टेडिय में खेला जाएगा. इस मैच से लेकर दिल्ली कैपिटल्स के बाकी जितने भी मैच होंगे ऋषभ पंत टीम को चियर करने के लिए स्टेडियम पहुंचेंगे।

डीडीसीए के संयुक्त सचिव मनचंदा ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, “ऋषभ पंत कल आ रहे हैं और डीडीसीए ग्राउंड में बेसब्री से उनका इंतज़ार कर रही है. डीडीसीए उनके लिए जो कुछ भी कर सकेगी, हम उसके लिए तैयार हैं. मुझ लगता है कि यह इंडियन सर्कल में भी बड़ी न्यूज़ है. इंजरी के बाद भी वो आ रहा है।

बता दें कि आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मैच गंवा चुकी है. टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलते हुए टूर्नामेंट का आगाज़ किया था. इस मैच में दिल्ली को 50 रनों से करारी शिकस्त मिली थी. इस मैच में दिल्ली के अधिक्तर बल्लेबाज़ फ्लॉप दिखाई दिए थे. ऐसे में दूसरे मैच में टीम अपनी पहली जीत की तलाश करेगी. गौरतलब है कि इस सीज़न ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया के नामचीन बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर टीम की कमान संभाल रहे हैं।

Related Posts