राशिफल की दृष्टि से 3 अप्रैल 2023, सोमवार के दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कुंभ राशि वाले नए वाहन की खरीदारी करेंगे, जानें आज का राशिफल…
ज्योतिष के अनुसार 3 अप्रैल 2023, सोमवार का दिन महत्वपूर्ण है. बिजनेस कर रहे लोग आज किसी को साझेदार बनाने से बचे. विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे.अन्य राशि वालों के लिए सोमवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशि (Aries)-
मेष राशि के जातकों के लिए दिन धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा. आप अपने घर के कामों पर अधिक ध्यान देंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपने व्यापार के कामों पर भी पूरा ध्यान देना होगा. बैंकिगं के क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज किसी नई स्कीम में धन लगा सकते हैं. आपका कोई मित्र आज आपके लिए कोई शुभ सूचना लेकर आ सकता है।
वृषभ राशि (Taurus)-
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है. आपको अपनी किसी पुरानी गलती के लिए कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से माफी मांगनी पड़ सकती है. नवविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है. बिजनेस कर रहे लोग आज किसी को साझेदार बनाने से बचे. विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे।
मिथुन राशि (Gemini)-
मिथुन राशि के जातकों को आज शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा. आपको कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता होने के कारण दबाव बना रहेगा बना रहेगा, लेकिन आप आज किसी बात को दिल से लेकर सोच सकते हैं. किसी नए वाहन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा. यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमे धैर्य बनाए रखें।
कर्क राशि (Cancer)-
कर्क राशि के जातकों के लिए दिन भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है. यदि आपका कोई संपत्ति से संबंधित विवाद कानून में चल रहा था, तो उसमें भी आज आपको जीत मिलती दिख रही है. किसी काम को लेकर आप अति उत्साहित रहेंगे और कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई सलाह दे, तो आपको उस पर बहुत ही सोच विचार कर चले. आपका कोई काम पूरा होने से परिवार में किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है।
सिंह राशि (Leo)-
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही राहत मिलती दिख रही है. सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे, लेकिन उसमें अपना कामयाब रहेंगे. आपको वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।
कन्या राशि (Virgo)-
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा. आप अपने घर परिवार से जुड़ी समस्याओं को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने साझा ना करें और व्यापार में आपको बड़ी तरक्की मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आज वह भी मजबूत होगी. आप अपने किसी काम के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे।
तुला राशि (Libra)-
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशियों का रहने वाला है. आपका परिवार में मान सम्मान और बढ़ेगा और कार्य क्षेत्र में लोग आपके कामो की तारीफ करते नजर आएंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जो लोग किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए भी आज दिन अच्छा रहने वाला है. आपको अपने पुराने निवेश से भी अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन चिंता ग्रस्त रहने वाला है. आपको व्यापार मे संबंधित कोई अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आपके बेवजह के खर्च आपका सिर दर्द बनेंगे. आप कोई काम पिताजी से पूछे बिना ना करें और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।
धनु राशि (Sagittarius)-
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाने के लिए रहेगा. पारिवारिक रिश्तो में किसी बात को लेकर कड़वाहट पैदा हो सकती है. यदि आज कोई लडाई झगडे की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें क्रोध पर काबू बनाए रखें. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती दिख रही हैं।
मकर राशि (Capricorn)-
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है. विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं. आपको अपने भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने की योजनाएं बनानी होगी, तभी वह पूरी हो सकती हैं. आपके बढ़ते खर्च आपका सिर दर्द बनेंगे, जिन पर आप लगाम लगाने की आप पूरी कोशिश करेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius)-
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यापार में कुछ नयी योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा. यदि आपके परिवार में वरिष्ठ सदस्य आपको कोई जिम्मेदारी दे, तो आपको उसे प्राथमिकता देनी होगी और मित्रों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं. आपका कोई पुराना लेनदेन समाप्त होता दिख रहा है. संतान से आप किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे।
मीन राशि (Pisces)-
मीन राशि के जातकों के अंदर आज प्रेम व सहयोग की भावना बढ़ेगी और आपको अच्छे कामों के लिए कार्य क्षेत्र में प्रोत्साहित भी किया जा सकता है. परिवार का कोई सदस्य आपके कुल का नाम रोशन करेगा, जिससे आपको खुशी होगी. व्यापार कर रहे लोग को चुटपुट लाभ के अवसरों को पहचान कर आगे बढ़े, तभी में अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।
साभार: abp न्यूज









