BREAKING

Uncategorised

सजा पूरी करने, पैरोल और अंतरिम जमानत पर विभिन्न जेलों से रिहा किये गए 2 हजार 368 कैदी..

रायपुर। कोरोना वायरस की रोकथाम  के हेतु राज्य की विभिन्न जेलों से अब तक कुल  2 हजार 368 कैदियों को छोड़ा जा चुका है। जिनमें से कुल 1123 कैदियों को अंतरिम जमानत पर, नियमित जमानत पर कुल 865 कैदियों को,  300 कैदियों को पैरोल पर और 54 कैदियों को सजा पूरी करने पर और 432(2) के तहत रिहाई में 26 कैदियों को विभिन्न जेलों से छोड़ा गया है। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु जेलों में कैदियों की संख्या कम करने का निर्णय लिया गया था। जिससे जेलों में बंद कैदियों में कोरोना वायरस का खतरा कम किया जा सके।

Related Posts