रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने एक बड़ा आरोप सरकार पर लगाया था। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का आरोप है कि इस भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के इतिहास का सबसे बड़ा पीडीएस घोटाला किया है। लगातार पिछले कुछ दिनों से पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह इस मामले को लेकर बयान भी जारी कर रहे थे, आज उन्होंने सीबीआई जांच की मांग करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पत्र भी लिखा है।
ज्ञात कि डॉ रमन सिंह ने 600 करोड़ के चावल घोटाले में फूड इंस्पेक्टर, संचनालय और अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए बीते एक साल से जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई न करने का आरोप भी प्रदेश सरकार पर लगाया है।
पूर्व सीएम ने ट्वीट कर लिखा है की छत्तीसगढ़ के गरीबों की थाली से चावल चुराने वाले दाऊ @bhupeshbaghel का भ्रष्टाचार उजागर हो चुका है। प्रदेश में हुए 68,900 मीट्रिक टन चावल घोटाले पर आज केन्द्रीय @fooddeptgoi मंत्री श्री @PiyushGoyal जी को पत्र लिखकर CBI जांच की मांग की, जिससे भ्रष्टाचारियों की हकीक़त सामने आ सके।









