BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

आज भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1 या 2 जगह भारी बारिश की संभावना, छिटपुट हिमपात भी हो सकता है

पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों पर बना हुआ है। एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर बना हुआ है।

एक ट्रफ मध्य उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ होते हुए तेलंगाना तक जा रही है।गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए सब हिमालयी पश्चिम बंगाल से उत्तरी ओडिशा तक एक ट्रफ रेखा जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण असम पर बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, पूर्वी असम और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश हुई। पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों भारी बारिश बारिश हुई। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई।

झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

पूर्वोत्तर भारत, बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्व और मध्य मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान में हल्की बारिश हुई। तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और मराठवाड़ा में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1 या 2 भारी बारिश संभव है।

गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बर्फबारी संभव है। लद्दाख के ऊपर छिटपुट हिमपात हो सकता है।

पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

तेलंगाना, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और राजस्थान में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य भागों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

साभार: skymetweather.com

Related Posts