BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

दिल्ली कैपिटल्स ने डगआउट में लगाई ऋषभ पंत की जर्सी, पंत ने कहा- मैं 13वां खिलाड़ी जरूर हूं…

इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ऋषभ पंत के बिना मैदान पर खेलने उतरी है, जो एक कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने की वजह से इस सीजन नहीं खेल पायेंगे…

लखनऊ (ए)। आईपीएल 2023 सीजन के तीसरे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुकाबला खेला गया. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस सीजन दिल्ली की टीम ऋषभ पंत के बिना ही मैदान पर खेलने उतर रही है, जिन्होंने लखनऊ के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम को शुभकामनाएं देते हुए एक ट्वीट भी किया।

ऋषभ पंत ने ट्विटर पर दिल्ली कैपिटल्स टीम के इस मुकाबले के शुरू होने से पहले किए गए एक ट्विट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि मैं इम्पैक्ट प्लेयर नियम की वजह से आपकी टीम का 12वां खिलाड़ी तो नहीं बन सकता लेकिन मैं 13वां खिलाड़ी जरूर हूं।

वहीं इस मुकाबले के शुरू होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स टीम के डगआउट में ऋषभ पंत की जर्सी को भी देखा गया, जो फ्रेंचाइजी की तरफ से एक शानदार कदम भी बताया जा रहा है. इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी का जिम्मा डेविड वॉर्नर के कंधों पर है।

कार दुर्घटना में बुरी तरह से घायल होने की वजह से बाहर हैं ऋषभ पंत

दिसंबर 2022 में ऋषभ पंत एक कार दुर्घटना में बुरी तरह से घायल होने की वजह से लंबे समय के लिए क्रिकेट मैदान से बाहर हो गए हैं. पंत को अपने घुटने की सर्जरी भी करवानी पड़ी जिसके बाद अभी उन्होंने बैसाखियों के सहारे थोड़ा चलना शुरू किया है. हालांकि उनकी वापसी को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस आईपीएल सीजन के लिए ऋषभ पंत की जगह युवा विकेटकीपर खिलाड़ी अभिषेक पोरेल को अपनी टीम में शामिल करने का फैसला किया है।

Related Posts