स्काईमेट वेदर से वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश हो सकती है।
देश भर में मौसम प्रणाली:
पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है।
एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों पर बना हुआ है।
एक ट्रफ मध्य प्रदेश के मध्य भागों से विदर्भ, तेलंगाना और रायलसीमा होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक फैली हुई है।
एक और ट्रफ उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से गांगेय पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तरी ओडिशा तक जा रही है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान, दिल्ली एनसीआर और पूर्वी असम में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
असम, अरुणाचल प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, आंतरिक तमिलनाडु, गुजरात और जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश हुई।
पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटों के दौरान, 30 से 31 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालय, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 1 अप्रैल से राजस्थान में बारिश की गतिविधियाँ कम हो सकती हैं लेकिन राजस्थान के उत्तरी जिलों में जारी रह सकती हैं।
30 मार्च को बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में बारिश और मेघ गर्जना हो सकती है। 31 मार्च को असम, मेघालय, उत्तर ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में ओलावृष्टि की संभावना के साथ बारिश और मेघ गर्जना होने की संभावना है।
1 और 2 अप्रैल को पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर बारिश संभव है।
विभाग से अनुसार आज केरल, कर्नाटक, उत्तरी असम, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओले के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा विभाग ने वेस्ट यूपी और पूर्वांचल में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने यूपी के 27 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है।









