दुर्ग। देशभर में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन का एलान बढ़ने के साथ ही छग सरकार द्वारा ऑनलाइन ताजे फल और सब्जियों के लिए पोर्टल, cghaat.in, की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल को चिप्स द्वारा विकसित किया गया है।
इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने की इच्छा रखने वाले फल और सब्जी विक्रेता ऑनलाइन पंजीकरण कर ऑर्डर पर फल सब्जी डिलेवरी कर रहे है। शुक्रवार को धमधा एसडीएम सुश्री दिव्या वैष्णव ने भी ऑनलाइन सब्जियो का आर्डर किया और प्राप्त किया।










