रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि शक्ति उपासना के पर्व नवरात्रि के अवसर पर पूरे देश में नौ दिनों तक देवी के नौ रूपों की भक्ति भाव से पूजा अर्चना की जाती है। इनमें अष्टमी और महानवमी विशेष महत्व रखते हैं।
इस अवसर पर घरों, मंदिरों में कन्या भोज कराया जाता है। शक्ति स्वरूपा देवी हमारे घरों में कन्याओं के रूप में आती हैं। श्री बघेल ने कहा है कि हर बेटी देवी स्वरूपा है, इसलिए नवरात्रि के नौ दिन ही नहीं बल्कि हमेशा बेटियों और महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा का भाव बनाए रखें। इससे हम सच्चे अर्थों में देवी उपासना को सार्थक कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा: बिजली की दर में वृद्धि नहीं होना उपभोक्ताओं, किसानों सहित प्रदेशवासियों के हित में महत्वपूर्ण
भूपेश बघेल आज पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा इस वर्ष बिजली की दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। यह प्रदेश के सभी बिजली उपभोक्ताओं तथा किसानों सहित पूरे प्रदेशवासियों के हित में बहुत ही महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यह भी बताया कि राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा बिजली की दरों में ही वृद्धि नहीं की गई है बल्कि उनके द्वारा सरकार से कोई कर्ज भी नहीं लिया गया है, जो सराहनीय है।









