BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा पहुंचे राजधानी रायपुर, आज लेंगे शपथ

रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नवनियुक्त माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा मंगलवार को राजधानी रायपुर के विमानतल माना पहुंचे। विमानतल पर बिलासपुर हाईकोर्ट के माननीय न्यायाधीश संजय के अग्रवाल, पी सेम कोसी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।

इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष शर्मा, कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल, जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीशगण एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा आज 29 मार्च को राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण करेंगे।

Related Posts