BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू, मुख्य सचिव ने उच्च स्तरीय बैठक ली

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा के शपथ ग्रहण समारोह की आवश्यक तैयारियों के लिए अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। शपथ ग्रहण समारोह 29 मार्च 2023 को राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित होगा। इस संबंध में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक में डीजीपी अशोक जुनेजा, गृह विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, कमिश्नर रायपुर यशवंत कुमार और आईजी अजय यादव, राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी.सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।

Related Posts