मौसम विभाग से अनुसार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कई जिलों में शनिवार 25 मार्च और रविवार 26 मार्च को बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश हो सकती है…
नईदिल्ली (ए)। देश में पिछले हफ्ते से कई राज्यों में बैमोसम बारिश हो रही है, जिसके चलते लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है. भारत मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी समेत देश के कई हिस्सों में आज भी बारिश हो सकती है. विभाग से अनुसार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कई जिलों में शनिवार 25 मार्च और रविवार 26 मार्च को बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना जताई है. जिसके चलते पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. जानकारी के मुताबिक 1 से 23 मार्च के बीच विदर्भ में 14.2 मिमी, मध्य प्रदेश में 20.5 मिमी और छत्तीसगढ़ में 31.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है. इसके अलावा राजस्थान के अलवर, भरतपुर धौलपुर, करौली, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की बारिश और ओले के साथ 20.40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं भी चलने का अनुमान भी लगाया गया है।
23 जिलों के लिए जारी किया है येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज 25 मार्च यूपी के 23 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग ने यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पभट, संभल, बदायूंकासगंज में बिजली के साथ हल्कि बारिश होने के आसार है. इसके अलावा दिल्ली में आज मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है. विभाग के अनुसार अगले 2 घंटों के दौरान हरियाण के यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और यूपी के अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बिलारी और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश, बूंदा-बांदी होगी।










