BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस की इस गेंदबाज ने पहली हैट्रिक विकेट लेकर रचा इतिहास

विमेंस प्रीमियर लीग 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई की ईसी वोंग ने पहली हैट्रिक लेकर इतिहास रचा. उन्होंने यूपी के खिलाफ लगातार तीन विकेट लिए…

मुंबई (ए)। विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन का आयोजन हो रहा है. इसका एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला जा रहा है. इसमें मुंबई की गेंदबाज ईसी वोंग ने लगातार तीन विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने इस टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक ली है. इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 183 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में यूपी की टीम 110 रनों पर ऑल आउट हो गई. यूपी को 72 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

मुंबई के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी के लिए किरण नवगिरे तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आईं. इस दौरान उन्होंने 27 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 43 रनों की शानदार पारी खेली. लेकिन इसके बाद वे वोंग की गेंद पर नेट साइवर को कैच थमा बैठीं. वोंग पारी का 13वां ओवर कर रही थीं. इसके बाद उन्होंने सिमरन शेख का स्टम्प उखाड़ा. सिमरन बिना खाता खोले आउट हुईं. इसके ठीक बाद सोफी एक्लेस्टोन आउट हुईं. वे भी खाता नहीं खोल सकीं।

मुकाबले में मुंबई के लिए वोंग ने घातक गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवरों में महज 15 रन देकर 4 विकेट झटके. इससे पहले मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान के साथ 182 रन बनाए. नेट साइवर ने टीम के लिए घातक बैटिंग की. उन्होंने 38 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 72 रन बनाए।

साइवर ने 9 चौके और 2 छक्के लगाए. पूजा वस्त्राकर ने अंत में बैटिंग करके महफिल लूट ली. उन्होंने महज 4 गेंदों में नाबाद 11 रन बना डाले. पूजा ने एक चौका और एक छ्क्का लगाया. कप्तान हरमनप्रीत कौर महज 14 रन बनाकर आउट हुईं. हीली मैथ्यूज ने 26 रनों की पारी खेली।

Related Posts