रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आज भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं. भूकंप की तीव्रता 5.0 आंकी गई है. बता दें सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस होने से लोग घरों से बाहर निकल गए. तीव्र गति से दरवाजे, खिड़कियां सहित पंखे हिलने से लोगों में दहशत का माहौल है।
भूकंप की अनुमानित तीव्रता 5.0 आंकी गई है. सूरजपुर के भटगांव से 11 किमी की दूरी पर भूकंप का केंद्र था. गिरजापुर में 2,से 3 सेंकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए. अम्बिकापुर, रामानुज नगर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है।
भूकंप के झटके के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों में बच्चों की छुट्टि किये जाने का आदेश जारी कर दिया है। व्हाट्सएप ग्रुप में लिखित तौर पर स्कूल प्रचार्यों को निर्देशित किया गया है। किया भूकंप के झटके 10 बजकर 28 मिनिट में महसूस किये गए थे।
भू-वैज्ञानिक की मानें तो पृथ्वी की सतह से लगभग 66 किलोमीटर दूर से यहां भूकंप उत्पन्न हुआ है. हालांकि यह भूकंप कुछ सेकंड के लिए ही था, लेकिन इससे सरगुजा और अंबिकापुर वासियों में खौफ का माहौल है. भूकंप के झटके सरगुजा सहित सूरजपुर के आसपास भी महसूस किए गए हैं. भूकंप से कई घरों में दरारें भी आ गई है।









