BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री आज राजधानी में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, फोरलेन रेल्वे अण्डर ब्रिज का करेंगे लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शुक्रवार 24 मार्च को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार दोपहर 12 बजे आर.व्ही.-1, फाफाडीह में फोरलेन रेल्वे अण्डर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। वे शाम 4.15 बजे पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के बाद शाम 5.10 बजे पं. दीनदयालय उपाध्याय ऑडिटोरियम में शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित हीरक जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।

श्री बघेल संध्या 6.15 बजे साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित ‘7वें ऑटो एक्सपो 2023’ राडा कार्यक्रम में भाग लेंगे और शाम 7.10 बजे लाल चौक मंडी रोड में नवनिर्मित सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

मुख्यमंत्री ने पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर श्रीमती उषा बारले को दी बधाई मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग की अंतर्राष्ट्रीय पंथी एवं पंडवानी गायिका उषा बारले को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि उषा बारले ने अपनी प्रतिभा से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश और विदेश में पहचान दिलाई है। उन्हें राष्ट्रपति के हाथों पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर छत्तीसगढ़ गौरवान्वित हुआ है।

मुख्यमंत्री से सैंड आर्टिस्ट हेमचंद साहू ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में सैंड आर्टिस्ट हेमचंद साहू ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री को उनकी रेत से बनाई गयी कलाकृति भेंट की । मुख्यमंत्री ने श्री साहू को उनकी इस भेंट के लिए धन्यवाद दिया । उन्होंने श्री साहू की इस आर्ट की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता रूप सिंह साहू, कन्हैया तिवारी और किशोर चक्रधारी भी उपस्थित थे ।

श्री साहू ने बताया कि उन्होंने सैंड आर्ट उड़ीसा के मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक से सीखा है और वे समय-समय पर राजिम के त्रिवेणी संगम में अपनी कलाकृतियों को प्रदर्शित भी करते हैं । उन्हें इस आर्ट के लिए देश भर में विभिन्न सम्मानों सहित ताराचंद स्मृति सम्मान और छत्तीसगढ़ की तत्कालीन राज्यपाल अनुसुईया उइके के द्वारा भी सम्मानित किया गया है।

Related Posts